शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

20% से अधिक उछला सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर

अक्षय ऊर्जा उत्पादक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में 20% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

सुजलॉन एनर्जी ने घोषणा की है कि कंपनी के आग्रह पर रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने इसके प्रस्तावित वाणिज्यिक पत्र इश्यू के लिए अपनी रेटिंग वापस ले ली है। सुजलॉन एनर्जी ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि न इसने वाणिज्यिक पत्र जारी किये और कंपनी का इस संबंध में कोई इरादा है।
उधर बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3.89 रुपये पर खुला। मजबूत स्थिति में कारोबार करने के बाद करीब डेढ़ बजे कंपनी के शेयर में एक तीखी उछाल देखने को मिली, जिससे यह 4.42 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 20.55% की बढ़ोतरी के साथ 4.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 13.19 रुपये और निचला स्तर 2.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख