शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) वापस खरीदेगी 2.05 करोड़ शेयर

प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के निदेशक मंडल ने आज अपनी बैठक में शेयर बायबैक इश्यू के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

टेक महिंद्रा बायबैक इश्यू में 950 रुपये प्रति के भाव पर 1,956 करोड़ रुपये में 2.05 करोड़ शेयरों को वापस खरीदेगी। बायबैक के लिए कंपनी ने 06 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। हालाँकि अभी यह साफ नहीं है कि टेक महिंद्रा के प्रमोटर बायबैक में हिस्सा लेंगे या नहीं।
शेयर बायबैक एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम है, जिसमें एक कंपनी अपने शेयरधारकों से बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर शेयर वापस खरीदती है।
टेक महिंद्रा ने पिछले शनिवार को शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करने का ऐलान किया था, मगर तब कंपनी ने इश्यू के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
पिछले महीने में आईटी कंपनी इन्फोसिस ने भी 8,260 करोड़ रुपये की शेयर बायबैक योजना की घोषणा की थी।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 811.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 814.50 रुपये पर खुला। 840.10 रुपये का ऊपरी स्तर, जो इसके पिछले 52 हफ्तों की अवधि का भी शिखर है, छूने के बाद अंत में यह 8.65 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 820.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 80,516.26 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!