शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

आज पवन ऊर्जा सेवा प्रदाता आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर ने एक महीने का शिखर छू लिया।

दोपहर बोने 2 बजे के करीब भी कंपनी के शेयर में करीब 15% की तेजी देखने को मिल रही है, जबकि इस समय सेंसेक्स में 47 अंकों की गिरावट है।
बीएसई में आयनॉक्स विंड का शेयर 63.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 64.00 रुपये पर खुला। 12 बजे तक शेयर में हल्की बढ़त रही, मगर इसने तेजी से ऊपर चढ़ना शुरू किया। करीब 1.20 बजे आयनॉक्स विंड के शेयर ने 74.60 रुपये पर एक शिखर बनाया, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 9.50 रुपये या 14.96% की मजबूती के साथ 73.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,620.00 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में आयनॉक्स विंड का शेयर 139.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 56.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख