शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को मिला भारतीय रेलवे (Indian Railways) से ठेका

खबरों के अनुसार जिंदल स्टील (Jindal Steel) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) से ठेका मिला है।

खबर के मुताबिक कंपनी ने आर्सेलर मित्तल को पछाड़ कर भारतीय रेलवे से 4.5 लाख टन का ऑर्डर प्राप्त किया है। हालाँकि ठेका किस संबंध में इसका जिक्र खबर में नहीं किया गया। मगर इस खबर से जिंदल स्टील के शेयर में तेजी देखने को मिली है।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 155.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़त के साथ 156.05 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में शेयर में थोड़ी कमजोरी आयी। इसके बाद करीब 11 बजे यह दोबारा हरे निशान में आया। सवा 2 बजे तक एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद बंद होने से पहले शेयर ने 160.00 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। सत्र के अंत में जिंदल स्टील का शेयर 3.10 रुपये या 2.00% की बढ़ोतरी के साथ 158.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,337.11 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में जिंदल स्टील का शेयर 270.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 123.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख