शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने खोलीं चार नयी शाखाएँ

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने चार नयी शाखाओं का शुभारंभ किया है।

बैंक की चारों शाखाएँ तमिलनाडु में स्थित हैं। इनमें तीन राज्य के इरोड जिले में हैं, जबकि एक कोयम्बटूर में स्थापित की गयी है। इसके साथ ही सिटी यूनियन बैंक का नेटवर्क 624 शाखाओं का हो गया है।
दूसरी तरफ बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 178.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़त के साथ 179.65 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान शेयर में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। पौने 3 बजे के करीब इसने 176.90 रुपये तक डुबकी भी लगायी। अंत में बैंक का शेयर 0.50 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 178.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,066.20 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 207.15 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 146.12 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!