शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की इकाई को मिली 150 मेगावाट की परियोजना

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की सहायक कंपनी अदाणी रिन्युएबल एनर्जी पार्क (Adani Renewable Energy Park) को 150 मेगावाट की परियोजना मिली है।

गुजरात ऊर्जा विकास निगम (Gujarat Urja Vikas Nigam) ने 150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए निविदाएँ माँगी थीं, जिसमें अदाणी रिन्युएबल एनर्जी पार्क को कामयाबी मिली है।
ठेके में 25 वर्षों के लिए 2.67 प्रति किलोवाट का पीपीएफ शुल्क तय किया गया है। परियोजना के वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की संभावना है।
इसके साथ ही भारत में अदाणी ग्रीन एनर्जी का अक्षय उत्पादन क्षमता का पोर्टफोलिओ 4.31 गीगावाट का हो गया है, जिसमें 1.97 गीगावाट की परियोजनाएँ चालू हो चुकी हैं, जबकि शेष 2.34 गीगावाट की परियोजनाओँ पर काम चल रहा है।
वहीं बीएसई में शुक्रवार को अदाणी ग्रीन का शेयर 32.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में 1.80 रुपये या 5.83% की बढ़ोतरी के साथ 32.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,114.33 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 77.60 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 22.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!