शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : मोतीलाल ओसवाल, जेट एयरवेज, कॉर्पोरेशन बैंक, विप्रो और एनटीपीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें मोतीलाल ओसवाल, जेट एयरवेज, कॉर्पोरेशन बैंक, विप्रो और एनटीपीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - जेएमटी ऑटो, खेतान इंडिया, रोलटैनर्स, यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स
मोतीलाल ओसवाल - सेबी ने कंपनी की कमोडिटी इकाई को अनुचित और अयोग्य करार दिया।
टाटा मेटालिक्स - 27 फरवरी को एक बैठक में कंपनी का बोर्ड वित्त जुटाने पर विचार करेगा।
एनटीपीसी - कंपनी का नबीनगर ताप विद्युत संयंत्र में कारोबारी संचालन शुरू।
विप्रो - कंपनी को बोनस शेयर जारी करने और अधिकृत शेयर पूँजी बढ़ाने के लिए मंजूरी मिली।
शौरॉन बायो-मेडिसिन - यूएसएफडीए से तलोजा संयंत्र के लिए 4 टिप्पणियाँ मिलीं।
कॉर्पोरेशन बैंक - बैंक को सरकार से 9,086 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
हबटाउन - कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी हेट बिल्डर्स में सभी 4,720 इक्विटी शेयर की बिकवाली और स्थानांतरित कर दिया।
ट्यूलिव डेवलपर्स - कंपनी के बोर्ड ने 350 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 4,80,000 इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी।
व्यापार इंडस्ट्रीज - कंपनी 29 रुपये के भाव पर 15,30,000 इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी।
इंडिया मोटर पार्ट्स - कंपनी ने रोयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस में 2.68% हिस्सेदारी बेची।
जेट एयरवेज - पट्टेदारों को करार के तहत भुगतान न किये जाने के कारण कंपनी के दो और विमानों का संचालन रुका। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!