शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने आवंटित किये डिबेंचर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं।

सोमवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल की अधिकृत समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने 500 डिबेंचर आवंटित करके 50 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी, जिन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। इन डिबेंचरों पर 8.81% की कूपन दर है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 398.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 401.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 404.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में यह 1.30 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 397.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,540.71 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर का सर्वाधिक भाव 537.50 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!