शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में कटौती

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.15% से घटा कर 8.05% और 1 महीने के लिए 8.20% से घटा कर 8.10% एमसीएलआर कर दी है।
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने तीन महीनों के लिए 8.25% से 8.15%, 6 महीनों के लिए 8.45% से 8.35%, एक साल के लिए 8.55% से 8.45% और तीन साल के लिए यह दर 8.75% से 8.65% कर दी। घटी हुई नयी दरें 01 मार्च से प्रभावी होंगी। हालाँकि पंजाब नेशनल बैंक ने आधार दर को 9.25% ही बरकरार रखा है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक से पहले कल इलाहाबाद बैंक ने भी एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 71.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 71.75 रुपये पर खुला। 9.20 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.42% की वृद्धि के साथ 71.95 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!