शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) के शेयर में 12% से ज्यादा की उछाल

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) या एएआई ने निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) को 83.52 करोड़ रुपये का ठेका सौंपा है।

इस खबर से वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर में 12% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।
एएआई ने वैस्कॉन इंजीनियर्स ने डिजाइन और निर्माण आधार पर आमदपुर (पंजाब) में सिविल फिनिशेस (Civil Finishes) और एमईपी (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) सहित हवाई अड्डे का निर्माण के लिए कार्य सौंपा है। इस परियोजना को 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयरधारक परियोजना के कार्यान्वयन पर नजर रखेंगे।
एएआई से ठेका मिलने से वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में वैस्कॉन इंजीनियर्स का शेयर 14.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 16.00 रुपये पर खुल कर 16.45 रुपये तक ऊपर गया है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 12.20% की मजबूती के साथ 16.10 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!