शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेचने से मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में गिरावट बरकरार

कल जोरदार गिरावट के बाद आज भी मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में 6% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

मैक्स इंडिया ने प्राइवेट इक्विटी निवेशक ट्रू नॉर्थ (True North) के साथ अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस (Max Bupa Health Insurance) में पूरी 51% शेयरधारिता बेचने के समझौता किया है। दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह सौदा 511 करोड़ रुपये का है।
यूके में स्थित हेल्थकेयर समूह बूपा (Bupa) मैक्स बूपा में मैक्स इंडिया की साझेदार है, जिसकी संयुक्त उद्यम में 49% शेयरधारिता है। मैक्स इंडिया मैक्स बूपा में हिस्सेदारी बेच कर जुटायी गयी पूँजी का उपयोग अपने मौजूदा और नये व्यापार अवसरों में निवेश करेगी।
सौदा पूरा होने पर ट्रू नॉर्थ मैक्स बूपा के लिए निदेशकों की नियुक्ति करेगी, जबकि मैक्स इंडिया के निदेशक कंपनी से इस्तीफा दे देंगे।
बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर 71.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 74.80 रुपये पर खुल कर 66.80 रुपये तक फिसला, जो इसके पिछवे 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 6.10% की कमजोरी के साथ 67.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!