शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल द्वारा वाणिज्यिक पत्रों पर रेटिंग घटाये जाने के बावजूद डीएचएफएल (DHFL) में मजबूती

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में आज करीब 2.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

बता दें कि रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने कंपनी के 1,525 करोड़ रुपये (कंपनी के निवेदन पर 8,000 करोड़ रुपये से घटाये गये) के वाणिज्यिक पत्रों और 1,000 करोड़ रुपये की अल्पकालिक जमा पर रेटिंग क्रिसिल ए1+ से घटा कर क्रिसिल ए1 कर दी है। साथ ही क्रिसिल ने कंपनी के लिए नकारात्मक रुख बरकरार रखा है।
वहीं एक अन्य रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने डीएचएफएल के निवेदन पर इसके वाणिज्यिक पत्र कार्यक्रम पर रेटिंग वापस ले ली। इस कार्यक्रम के तहत कंपनी पर कोई बकाया नहीं है।
उधर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 127.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 127.20 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 132.45 रुपये तक चढ़ा है। सवा 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.15 रुपये या 2.48% की मजबूती के साथ 130.35 रुपये पर लेन-देन चल रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 690.00 रुपये और निचला स्तर 97.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख