शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामला : ईडी ने वीडियोकॉन कार्यालय, कोचर के घर पर मारा छापा

खबरों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक - वीडियोकॉन मामले में चल रही जाँच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक की पूर्व सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और वीडियोकॉन कार्यालय पर छापा मारा है।

मामले में ईडी की कई शहरों में छापेमारी चल रही है।
आ रही नयी खबरों के मुताबिक वीडियोकॉन के मुम्बई दफ्तर और दक्षिण मुम्बई में स्थित चंदा कोचर के निवास पर छापा मारा गया है। सीबीआई भी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के खिलाफ आपराधिक साजिश और कार्यालय के दुरुपयोग के आरोपों में जाँच कर रही है।
ईडी का मामला सीबीआई द्वारा 22 जनवरी को 9 कंपनियों, चंदा एवं दीपक कोचर और वीडियोकॉन के पूर्व एमडी और सीईओ वीएन धूत के खिलाफ दर्ज किये विधेय अपराध पर आधारित है। सीबीआई ने चंदा पर बैंक से वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपये का ऋण देने के लिए धूत की तरफ से दीपक के माध्यम से "अवैध समर्थन" प्राप्त करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि मामले में पिछले महीने सीबीआई ने चंदा और दीपक कोचर के अलावा धूत के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
हालाँकि छापेमारी की खबर का आईसीआईसीआई बैंक पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 348.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 351.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 354.90 रुपये तक चढ़ा है।
सवा 12 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 2.20 रुपये या 0.63% की वृद्धि के साथ 351.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 383.35 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख