शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की फरवरी बिक्री में मामूली गिरावट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी फरवरी बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं।

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी की फरवरी बिक्री में 0.8% की मामूली गिरावट आयी है। फरवरी 2018 में 1,49,824 वाहनों के मुकाबले फरवरी 2019 में मारुति ने 1,48,682 वाहन बेचे। बता दें कि निर्यात में भारी गिरावट से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.1% बढ़ कर 1.39 लाख इकाई रही, मगर निर्यात 19.6% की तीखी गिरावट के साथ 9,582 इकाई रह गया। इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 0.2% की मामूली बढ़त के साथ 1,36,912 इकाई रही। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 11.4% बढ़ी, जबकि मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री में 26.7% की गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री 74.8% की वृद्धि के साथ 2,188 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,832.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 6,889.00 रुपये पर खुल कर सुबह 10 बजे के करीब 6,922.00 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद शेयर भाव में थोड़ी गिरावट आयी, हालाँकि यह हरे निशान में जमा रहा।
पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 51.50 रुपये या 0.75% की वृद्धि के साथ 6,883.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में मारुति के शेयर का सर्वाधिक भाव 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!