शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में 4% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

अभी तक के सत्र में एनसीसी के शेयर ने अपने एक महीने का शिखर भी छुआ है। दरअसल एनसीसी ने फरवरी 2019 में कुल 4,088 करोड़ रुपये के 5 नये ठेके मिलने की घोषणा की है, जिससे इसके शेयर को सहारा मिलता दिख रहा
एनसीसी को मिले ठेकों में 738 करोड़ रुपये के ठेके निर्माण और बाकी 3,350 करोड़ रुपये के ठेके वॉटर डिविजन के हैं। कंपनी को ये ठेके केंद्र / राज्य सरकार की एजेंसियों से प्राप्त हुए हैं।
इससे पहले जनवरी 2019 में एनसीसी को केंद्र / राज्य सरकार की एजेंसियों से ही 4,089.7 करोड़ रुपये के ठेके मिले थे।
दूसरी तरफ बीएसई में एनसीसी का शेयर 85.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 85.90 रुपये पर खुल कर सुबह पौने 1 बजे के करीब 89.85 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। 2.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.10 रुपये या 4.79% की गिरावट के साथ 89.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,384.80 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एनसीसी के शेयर का सर्वाधिक भाव 136.95 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!