शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2.5% से ज्यादा मजबूत हुआ यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) का शेयर आज 2.5% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ।

दरअसल आज 01 मार्च से रवनीत गिल (Ravneet Gill) ने बैंक में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद संभाल लिया है। वे इन पदों पर 28 फरवरी 2022 तक रहेंगे।
गिल की नियुक्ति के लिए जून 2019 में बैंक की वार्षिक आम सभा में शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी। इससे पहले बैंक ने अजय कुमार (Ajay Kumar) को अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया था। उन्हें राणा कपूर के बैंक में बतौर एमडी और सीईओ कार्यकाल पूरा होने पर कुछ समय के लिए यह जिम्मेदारी दी गयी थी।
बता दें कि आरबीआई (RBI) ने पिछले साल सितंबर में कपूर से 31 जनवरी 2019 तक यह पद छोड़ने का निर्देश दिया था। आरबीआई ने बतौर सीईओ राणा कपूर के एक और कार्यकाल को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 231.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 234.60 रुपये पर खुला और साढ़े 12 बजे के करीब 238.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में बैंक का शेयर 6.20 रुपये या 2.68% की वृद्धि के साथ 237.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 54,930.23 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!