शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर फाइनेंस (Power Finance) ने शुरू की तीन नयी सहायक कंपनियाँ

सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस (Power Finance) ने तीन नयी सहायक कंपनियों की स्थापना की है।

इन कंपनियों को पावर फाइनेंस की सहायक कंपनी पीएफसी कंसल्टिंग (PFC Consulting) की सहायक कंपनियों के रूप में शुरू किया गया है।
इन कंपनियों में बीकानेर-खेतड़ी ट्रांसमिशन (Bikaner-Khetri Transmission), भुज-2 ट्रांसमिशन (Bhuj-Il Transmission) और फतेहगढ़-2 ट्रांसको (Fatehgarh-II Transco) शामिल हैं।
गौरतलब है कि पावर फाइनेंस ने इन कंपनियों को स्वतंत्र ट्रांसमिशन परियोजनाओं (Independent Transmission Projects) के लिए स्थापित किया है, जिनमें 2 परियोजनाएँ राजस्थान और एक गुजरात में स्थित है।
1986 में शुरू हुई पावर फाइनेंस को भारतीय विद्युत क्षेत्र के लिए वित्तीय लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सितंबर 2018 में पावर फाइनेंस की शुद्ध संपत्ति 38,274 करोड़ रुपये की थी। कंपनी का आईपीओ जनवरी 2007 में आया था।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 1.15 रुपये या 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 113.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,925.33 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 114.15 रुपये और निचला स्तर 67.60 रुपये रहा है।
वहीं कल सेंसेक्स 196 अंकों या 0.55% की बढ़ोतरी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!