शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर हुई 8,735.55 करोड़ रुपये

दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 87,35,55,83,290 रुपये की हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में वृद्धि शेयर आवंटन के कारण हुई है। वोडाफोन आइडिया ने 27 फरवरी को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 84,337 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.10 रुपये या 0.34% की मजबूती के साथ 29.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,119.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 84.15 रुपये और निचला स्तर 28.80 रुपये रहा है।
दो दूरसंचार कंपनियों, वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया (Idea), के विलय से तैयार हुई वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को पीछे छोड़ कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार बनी है। वर्तमान में वोडाफोन समूह की संयुक्त इकाई में 45.1% हिस्सेदारी है, जबकि आदित्य बिड़ला समूह के पास 26% हिस्सेदारी है। साथ ही शेष शेयर आम लोगों के पास हैं।
दिसंबर 2018 में 41.87 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 35.61% थी। 17 लाख खुदरा वितरण केंद्रों के साथ वोडाफोन आइडिया का ब्रॉडबैंड नेटवर्क 3,40,000 साइटों का है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!