शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) के फरवरी उत्पादन और बिक्री में बढ़त

साल दर साल आधार पर फरवरी 2019 में सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 6.5% की बढ़त के साथ 5.80 करोड़ टन रहा।

2018 की समान अवधि में कंपनी ने 5.44 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। इस दौरान कोल इंडिया की कुल बिक्री 4.99 करोड़ टन से 3% की वृद्धि के साथ 5.14 करोड़ टन रह गयी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में देखें तो कंपनी का उत्पादन 49.50 करोड़ टन से 6.6% अधिक 52.77 करोड़ टन और कुल व्यापार 52.50 करोड़ टन से 4.5% बढ़ कर 52.77 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 4.05 रुपये या 1.77% की मजबूती के साथ 232.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,44,260.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 314.00 रुपये और निचला स्तर 212.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख