शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) : हसमुख अधिया (Hasmukh Adhia) गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व वित्त सचिव (Former Finance Secretary) हसमुख अधिया (Hasmukh Adhia) को सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तीन साल की अवधि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के साथ-साथ गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
गुजरात कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी अधिया पिछले साल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम पद वित्त सचिव रहा।
याद रहे कि अधिया को ऐसे समय में बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है, जब विजया बैंक और देना बैंक के साथ विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनने जा रहा है। बैंक के निदेशक मंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को बैंक ऑफ बड़ौदा के इक्विटी शेयर जारी करने के 11 मार्च बतौर रिकॉर्ड तिथि तय की हुई है।
विलय योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रति 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर मिलेंगे। वहीं देना बैंक के शेयरधारक 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 6.85 रुपये या 6.78% की मजबूती के साथ 107.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 28,545.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 157.45 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!