शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से चढ़ा स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर

करीब 3 बजे मोटर वाहन इस्पात पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में 4.50% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।
स्टील स्ट्रिप्स को घरेलू कलपुर्जे बाजार से एलॉय पहियों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है। ठेके के तहत कंपनी अपने मेहसाना एलॉय व्हील संयंत्र से इसी वर्ष से शुरू करके 5 वर्षों तक 18 लाख एलॉय व्हील पहियों की आपूर्ति करेगी।
गौरतलब है कि ठेके का मूल्य 480 करोड़ रुपये है। इसी खबर से स्टील स्ट्रिप्स के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 869.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 879.00 रुपये पर खुल कर 1.20 बजे के करीब 929.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 3 बजे कंपनी के शेयरों में 40.70 रुपये या 4.68% की तेजी के साथ 910.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,473.70 रुपये और निचला स्तर 828.00 रुपये रहा है।
हाल ही में कंपनी ने फरवरी 2019 में पहियों की रिम बिक्री के आँकड़ों की घोषणा की थी, जिनमें साल दर साल आधार पर 1% की गिरावट दर्ज की गयी।
कंपनी ने फरवरी 2018 में पहियों की रिम की 13.03 लाख इकाइयों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 12.83 लाख इकाइयाँ बेचीं। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!