शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) करेगी राजकोट में एक नये एयरपोर्ट का निर्माण

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) राजकोट (गुजरात) जिले के हिरासर में एक नये एयरपोर्ट का निर्माण करेगी।

इसके लिए कंपनी को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) से 648 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। नये एयरपोर्ट का निर्माण मौजूदा राजकोट एयरपोर्ट से करीब 36 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-8बी के पास किया जा रहा है, जो अहमदाबाद और राजकोट को जोड़ता है।
गौरतलब है कि इस परियोजना के लिए रिलायंस इन्फ्रा के अलावा लार्सन ऐंड टुब्रो, दिलीप बिल्डकॉन और गायत्री प्रोजोकेट्स ने भी निविदा दाखिल की थी।
इस खबर का रिलायंस इन्फ्रा के शेयर काफी सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 125.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली वृद्धि के साथ 125.80 रुपये पर खुल कर सवा 11 बजे के करीब 133.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 4.80 रुपये या 3.83% की तेजी के साथ 130.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,421.50 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 488.50 रुपये और निचला स्तर 99.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख