शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) खरीदने जा रही है नयी कंपनी

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कपड़ा उद्योग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के शेयर ने आज अपने एक महीने का शिखर छू लिया।

ग्रासिम ने तुर्की की विश्व प्रसिद्ध कपड़ा विक्रेता और निर्माता कंपनी सोकतास तेक्स्तिल सनायी (SOKTAS Tekstil Sanayi) की भारतीय सहायक कंपनी सोकतास इंडिया (Soktas India) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। लेन-देन पूरी होने पर सोकतास इंडिया ग्रासिम की सहायक कंपनी बन जायेगी।
ग्रासिम ने यह खरीदारी सौदा 165 करोड़ रुपये में किया है। सौदे के जरिये ग्रासिम की योजना प्रीमियम फैब्रिक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 808.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 815.00 रुपये पर खुल कर 821.65 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। सवा 12 बजे के करीब यह 5.65 रुपये या 0.70% की बढ़त के साथ 814.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,528.51 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,160.60 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख