शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने शुरू किया नया रेडियो स्टेशन

रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने अपने एक नये रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया है।

कंपनी का नया रेडियो स्टेशन कर्नाटक के मैसूर में स्थित है। जून 1999 में शुरू हुई एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने यह रेडियो स्टेशन (104.8 एफएम) तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था। नये रेडियो स्टेशन की शुरुआत की खबर से कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 528.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 530.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 534.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 5.15 रुपये या 0.97% की बढ़त के साथ 534.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,545.60 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 762.95 रुपये और निचला स्तर 510.10 रुपये रहा है।
बता दें कि दिसंबर 2018 में एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने अमेरिकी रेडियो बाजार में भी शुरुआत की है। इसकी अमेरिकी सहायक कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क एलएलसी ने रेडियो कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए अमेरिका में ही मौजूद एक ब्रॉडकास्टर के साथ समय ब्रोकरेज व्यवस्था करार किया था। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!