शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी से सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के शेयर में मजबूती

साल दर साल आधार पर प्रमुख सीमेंट कंपनी सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के फरवरी उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार फरवरी 2018 में 24,742.6 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 16.20% अधिक 28,751.2 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 24,571.5 करोड़ टन के मुकाबले 21.50% की बढ़त के साथ 29,854 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 649.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 654.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 665.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3.05 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.10 रुपये या 1.55% की मजबूती के साथ 660.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,346.40 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,115.00 रुपये और निचला स्तर 529.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!