शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में 3.5% से ज्यादा मजबूती

आज सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में आज 3.5% से ज्यादा की मजबूती आयी।

एनबीसीसी ने घोषणा की है कि पीएसयू कंपनी को फरवरी में कुल 804 करोड़ रुपये के ठेके मिले। इससे पहले कंपनी को जनवरी में 355.90 करोड़ रुपये के ठेके मिले थे।
दूसरी तरफ बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 57.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 58.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 61.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। अंत में यह 2.15 रुपये या 3.74% की मजबूती के साथ 59.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,737.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 109.25 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी मुख्यत: तीन क्षेत्रों में सक्रिय है, जिनमें परियोजना प्रबंधन परामर्श (Project Management Consultancy), रियल एस्टेट डेवलपमेंट (Real Estate Development) और निर्माण (Construction) शामिल हैं।
एनबीसीसी सरकारी संपत्तियों के पुनर्विकास, सड़कों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, दफ्तरों और पुलों आदि के निर्माण पर ध्यान देती है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख