शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) : मुम्बई में 7 लाख के पार पहुँची उपभोक्ताओं की संख्या

टाटा समूह की (Tata Group) की बिजली उपयोगिता कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के उपभोक्ताओं की संख्या मुम्बई में 7 लाख से अधिक हो गयी है।

करीब एक दशक की अवधि में टाटा पावर के उपभोक्ताओं की संख्या 26,000 से तेजी से बढ़ कर 7 लाख तक पहुँची है। बता दें कि 2008 में उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में टाटा पावर को सभी उपभोक्ताओं को सीधे बिजली की आपूर्ति करने का अधिकार और मुम्बई में अपने वितरण व्यवसाय को बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी।
टाटा पावर ने मुम्बई में विद्युत वाहनों के लिए 15 चार्जिंग स्टेशन भी चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किये हैं। कंपनी ने दिल्ली और हैदराबाद में भी ऐसे स्टेशन तैयार किये हैं।
दूसरी तरफ बाजार में बढ़ोतरी के बीच टाटा पावर के शेयर में भी तेजी दिख रही है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 71.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1.33 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 0.95 रुपये या 1.33% की बढ़ोतरी के साथ 72.25 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,541.99 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 89.50 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख