शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने लाभांश के भुगतान के लिए घोषित की रिकॉर्ड तिथि, शेयर कमजोर

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने लाभांश के भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए 25 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। हालाँकि उससे पहले 14 मार्च को कोल इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें लाभांश के भुगतान पर विचार किया जायेगा। उस बैठक में घोषणा के बाद ही शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान किया जायेगा।
हालाँकि आज बाजार में बढ़ोतरी के बावजूद कोल इंडिया के शेयरों बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 242.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 242.65 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 235.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.45 रुपये या 3.48% की गिरावट के साथ 234.20 रुपये पर लेन-देन चल रही है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 308.90 रुपये और निचला स्तर 212.00 रुपये रहा है।
याद रहे कि कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख