शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रमोटरों की आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life) में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life) के प्रमोटर कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं।

खबर के मुताबिक प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स (Prudential Corporation Holdings) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ब्लॉक डील के जरिये आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की करीब 3.7% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस समय प्रमोटरों की कंपनी में करीब 79% हिस्सेदारी है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में हिस्सेदारी बिकवाली 300-310 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है।
दूसरी तरफ बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शेयर 342.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 338.55 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 328.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 11.80 रुपये या 3.45% की कमजोरी के साथ 330.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,423.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 462.00 रुपये और निचला स्तर 277.95 रुपये रहा है।
बता दें कि भारत में बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ पहली कंपनी है। यह देश में जीवन बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!