शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की फरवरी बिक्री में गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की फरवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर गिरावट आयी है।

कंपनी ने फरवरी 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 4.1% कम 38,288 गाड़ियाँ बेचीं। हालाँकि इनमें जेगुआर की बिक्री 5.8% की बढ़त के साथ 12,235 इकाई रही, मगर लैंड रोवर की बिक्री 8.1% घट कर 26,053 इकाई रह गयी।
वहीं चालू वित्त वर्ष की अब तक की अवधि (अप्रैल-फरवरी) में देखें तो जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री 5.4% घट कर 5,02,020 इकाई, जेगुआर की बिक्री 3.8% अधिक 1,55,936 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 9% की गिरावट के साथ 3,46,084 इकाई रही है।
फरवरी में क्षेत्र के लिहाज से देखें तो उत्तरी अमेरिका में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 25.4% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं यूके में 11.3% और यूरोप में भी 1.1% की बढ़त दर्ज की गयी। मगर मुश्किल बाजार स्थितियों के कारण चीन में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 47.6% की गिरावट दर्ज की गयी, जिससे कंपनी की कुल बिक्री काफी प्रभावित हुई।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 188.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में वृद्धि के साथ 191.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 193.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 0.65 रुपये या 0.34% की हल्की मजबूती के साथ 189.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,628.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 372.40 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!