शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) को 1,058 करोड़ रुपये ठेके, शेयर में तेजी

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) को 1,058 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं, जिससे इसके शेयर में 4% की मजबूती दिख रही है।

कंपनी को कर्नाटक में सड़क निर्माण के लिए कर्नाटक सड़क विकास निगम से 135 करोड़ रुपये और एनएएचआई (NHAI) से तमिलनाडु में भी सड़क निर्माण एवं रखरखाव के लिए 923 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इससे पहले 01 मार्च को केएनआर कंस्ट्रक्शन ने तमिलनाडु में एनएचएआई से 1,021 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजना प्राप्त करने का ऐलान किया था।
दूसरी तरफ केएनआर कंस्ट्रक्शन का शेयर 234.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 248.00 रुपये पर खुला। तेज शुरुआत के बाद करीब साढ़े 10 बजे यह 9.45 रुपये 4.03% की मजबूती के साथ 244.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,431.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 339.40 रुपये और निचला स्तर 163.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!