शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण फिसला विप्रो (Wipro) का शेयर?

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शेयर में 4% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार एक ब्लॉक डील में करीब 260 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के 2.67 करोड़ शेयरों (0.4% हिस्सेदारी) में लेन-देन हुई है।
इससे पहले गुरुवार को खबर आयी थी कि विप्रो के चेयरमैन अरबपति अजीम प्रेमजी की परोपकारी शाखा अजीम प्रेमजी ट्रस्ट की कंपनी के 2.7 करोड़ शेयर बेचने की योजना है। खबर में अजीम प्रेमजी ट्रस्ट के विप्रो में न्यूनतम में 1.78 करोड़ शेयर या 0.29% हिस्सेदारी बेचने का जिक्र किया गया था।
दूसरी तरफ विप्रो का शेयर 268.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 261.75 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद करीब 11 बजे यह 10.70 रुपये 3.98% की कमजोरी के साथ 258.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,55,734.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 297.00 रुपये और निचला स्तर 190.13 रुपये रहा है।
बता दें कि 1945 में शुरू हुई विप्रो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यवसाय प्रक्रिया सेवाएँ देती है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!