शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का क्यूआई इश्यू खुला, शेयर फिसला

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के शेयर में 4% से ज्यादा की कमजोरी दिख रही है।

बता दें कि आज से बैंक का क्यूआईपी (योग्य संस्थागत प्लेसमेंट) इश्यू खुला है, जिसके जरिये बैंक की 500-700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बैंक के क्यूआईपी इश्यू में 65.97 रुपये प्रति शेयर का भाव रखा गया है।
गौरतलब है कि क्यूआईपी बैंक की विभिन्न माध्यमों के जरिये से लगभग 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की बड़ी योजना का हिस्सा है। खराब ऋणों (Bad Debts) के कारण लक्ष्मी विलास बैंक को लगातार तिमाहियों में नुकसान हुआ है। जानकारों का मानना है कि ऐसे में यदि बैंक 31 मार्च से पहले इसने पूँजी नहीं जुटायी, तो यह आरबीआई के शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई फ्रेमवर्क के दायरे में पहुँच सकता है।
इस बीच बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 73.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 69.85 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद करीब सवा 11 बजे यह 3.00 रुपये 4.10% की कमजोरी के साथ 1,797.62 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,797.62 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 121.75 रुपये और निचला स्तर 54.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!