शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नमामि गंगे परियोजना के तहत वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) को मिला 575 करोड़ रुपये का ठेका

वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) को नमामि गंगे (Namami Gange) परियोजना के तहत 575 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्रमुख जल प्रौद्योगिकी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी वीए टेक वबाग को यह ठेका कोलकाता, पश्चिम बंगाल में मलजल शोधन सुविधाओं और संबंधित बुनियादी ढाँचे के डिजाइन, निर्माण, पुनर्वास और संचालन के लिए मिला है। परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एचएएम) के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर क्रियान्वित किया जायेगा।
वबाग ने कहा कि यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 24 महीने की अवधि में तैयार करने के बाद 15 साल की अवधि तक इसका संचालन और रखरखाव करेगी।
इस बीच बीएसई में वीए टेक वबाग का शेयर 326.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 330.60 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद करीब पौने 12 बजे यह 0.90 रुपये 0.28% की मजबूती के साथ 327.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,788.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 541.40 रुपये और निचला स्तर 243.45 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना को गंगा की सफाई के लिए सबसे उपयुक्त योजना बताते हुए इसकी शुरुआत की थी। साथ ही इसके लिए 20,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!