शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने नहीं किया एमसीएलआर में संशोधन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

बैंक ने एक दिन के लिए यह दर 8.20%, एक महीने के लिए 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.55% और एक साल के लिए 8.75% ही बरकरार रखी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बता दें कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक ने भी एमसीएलआर में 10 आधार अंक और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 5 आधार अंकों की कटौती की है।
इस बीच बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 13.34 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 13.32 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद करीब 1 बजे यह 0.22 रुपये 1.65% की कमजोरी के साथ 13.12 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,409.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 16.93 रुपये और निचला स्तर 10.73 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!