शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group) की वैश्विक बिक्री में 9% की गिरावट

फरवरी 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 9% की गिरावट दर्ज की गयी है।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने फरवरी में वाहनों की कुल 1,10,262 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 9% घट कर 42,298 इकाई रह गयी।
वहीं समूह की यात्री वाहन बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी, जो कि 9% की गिरावट के साथ 67,964 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 7.55 रुपये या 3.99% की गिरावट के साथ 181.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,448.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 372.40 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है।
टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी टाटा मोटर्स एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है। टाटा मोटर्स के पास भारत में जमशेदपुर, पंतनगर, लखनऊ, सानंद, धारवाड़ और पुणे के साथ ही विदेशों में अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन और थाईलैंड में ऑटो उत्पादन और असेंबली संयंत्र हैं। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!