शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में 6.5% से ज्यादा की उछाल

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में 6.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को एनएचएआई (NHAI) से 480.06 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कार्य के तहत कंपनी को महाराष्ट्र में एनएच-54 ई पर करीब 29 किमी सड़क की 4-लेनिंग करनी है। परियोजना की अवधि 24 महीनों की है। बता दें कि दिलीप बिल्डकॉन ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद ठेका मिलने का ऐलान किया था, जिसका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 560.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 568.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 604.75 रुपये रहा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 38.25 रुपये या 6.83% की तेजी के साथ 598.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,187.04 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 1976 में स्थापित की गयी अशोक बिल्डकॉन के शेयर का ऊपरी स्तर 1,248.35 रुपये और निचला स्तर 311.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख