शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल ब्लॉक मिलने की खबर से ऑयल इंडिया (Oil India) में मजबूती

सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India) के शेयर में करीब 2% की मजबूती देखने को मिल रही है।

ऑयल इंडिया ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद खोजे गये छोटे क्षेत्र की बोली के दूसरे चरण में दो तेल ब्लॉक मिलने की घोषणा की थी।
कंपनी को ब्लॉकों में त्रिपुरा में 47.23 वर्ग किमी के क्षेत्र में अपतटीय अनुबंध क्षेत्र और कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन में 93.902 वर्ग किमी क्षेत्र में अपतटीय अनुबंध क्षेत्र मिला है। बता दें कि ऑयल इंडिया को त्रिपुरा और केजी बेसिन दोनों में ही पहली बार परियोजनाएँ मिली हैं।
इस बीच बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर 173.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 174.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 177.85 रुपये रहा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 1.87% की तेजी के साथ 177.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,083.43 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ऑयल इंडिया के शेयर का ऊपरी स्तर 247.45 रुपये और निचला स्तर 166.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख