शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की इकाई को नागपुर हवाई अड्डे के प्रबंधन का ठेका मिला

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की सहायक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) को मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट (मिहान) इंडिया से नागपुर हवाई अड्डे के प्रबंधन का ठेका मिला है।

जीएमआर एयरपोर्ट्स को मिहान इंडिया से नागपुर में स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विकास, संचालन और प्रबंधन के लिए ठेका हासिल हुआ है। करार के तहत कंपनी को एयरपोर्ट की आमदनी का 14.49% मिलेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 16.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 16.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 17.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 17.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,291.29 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में जीएमआर इन्फ्रा के शेयर का ऊपरी स्तर 21.50 रुपये और निचला स्तर 13.45 रुपये रहा है।
हाल ही में जीएमआर एयरपोर्ट्स को आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण, संचालन और प्रबंधन का भी ठेका मिला। उस परियोजना में हवाई अड्डे का डिजाइन, निर्माण, वित्त, अप-ग्रेडेशन, संचालन और 40 सालों के लिए रखरखाव का कार्य शामिल है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!