शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

दवा निर्माता कंपनी आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) के शेयर आज अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ है।

दरअसल 15 मार्च को आरती ड्रग्स के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें कंपनी के शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। शेयर वापस खरीदने पर विचार के लिए होने जा रही निदेशक मंडल की बैठक की घोषणा का ही कंपनी के शेयर पर काफी असर दिखा है।
बीएसई में आरती ड्रग्स का शेयर 670.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 690.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 705.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 8.55 रुपये या 1.28% की मजबूती के साथ 678.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,600.99 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 495.00 रुपये रहा है।
बता दें कि आरती ड्रग्स ने जनवरी 2018 में भी 875 रुपये के प्रति के भाव पर 2.7 लाख शेयरों को वापस खरीदने का निर्णय लिया था। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!