शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3% से अधिक चढ़ा सन टीवी (Sun TV) का शेयर

सबसे बड़े टीवी प्रसारकों में से एक सन टीवी (Sun TV) का शेयर आज 3% से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

सन टीवी के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 2.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के भुगतान को स्वीकृति दे दी है। यह चालू वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा दिया जाने वाला चौथा अंतरिम लाभांश है। इसी खबर के सहारे सन टीवी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
बीएसई में सन टीवी का शेयर 596.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 605.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 619.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सन टीवी का शेयर 19.95 रुपये या 3.35% की मजबूती के साथ 616.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,287.44 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,028.00 रुपये और निचला स्तर 486.95 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि सन टीवी सन ग्रुप का हिस्सा और एशिया का सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क है, जिसकी स्थापना 1991 में की गयी थी। सन ग्रुप के वर्तमान में कई भारतीय भाषाओं, जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली शामिल हैं, में 32 टीवी चैनल हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!