शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) बेचेगी भारती इन्फ्राटेल में आधी से अधिक हिस्सेदारी

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) में अपनी आधी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच देगी।

भारती एयरटेल टेलीकॉम टावर कंपनी भारती इन्फ्राटेल में अपना शेयरधारिता 18.3% तक घटायेगी।
गौरतलब है कि एयरटेल की सहायक कंपनी नेटल इन्फ्रा (Nettle Infra) भारती इन्फ्राटेल की 32% हिस्सेदारी (59.18 करोड़ शेयर) खरीदेगी। इसके बाद एयरटेल की भारती इन्फ्रा में मौजूदा हिस्सेदारी 50.33% से घट कर 18.3% रह जायेगी।
इस खबर का भारती एयरटेल के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है, जबकि भारती इन्फ्राटेल के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 333.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 333.00 रुपये पर खुला। मगर तेजी के रुख के बीच करीब 11 बजे यह 354.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12 बजे के आस-पास एयरटेल के शेयरों में 12.40 रुपये या 3.72% की बढ़ोतरी के साथ 346.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,38,250.08 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 429.00 रुपये और निचला स्तर 277.00 रुपये रहा है।
दूसरी ओर भारती इन्फ्राटेल का शेयर इस समय 2.90 रुपये या 0.91% की कमजोरी के साथ 316.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख