शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने एटेनोलोल और क्लॉर्थलाइडोन टैबलेट की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
एटेनोलोल और क्लॉर्थलाइडोन टैबलेट का उपयोग उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए किया जाता है। कैडिला हेल्थकेयर इस दवा का उत्पादन अहमदाबाद में स्थित अपने फॉर्मुलेशंस संयंत्र में करेगी।
एटेनोलोल बीटा ब्लॉकर्स नाम से जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है। यह शरीर में कुछ प्राकृतिक रसायनों की क्रिया को अवरुद्ध करता है, जैसे हृदय और रक्त वाहिकाओं पर एपिनेफ्रीन। वहीं क्लोर्थालिडोन एक "वॉटर पिल" (मूत्रवर्धक) है और शरीर में अतिरिक्त नमक और पानी को कम करती है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 332.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 332.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 342.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.20 रुपये या 1.26% की बढ़ोतरी के साथ 336.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,495.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!