शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के फरवरी उत्पादन में 6% की गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के फरवरी क्रूड स्टील उत्पादन में 6% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने फरवरी 2018 में 13.33 लाख टन के मुकाबले 2019 के समान महीने में 12.57 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.12 लाख टन से 1% बढ़ कर 9.20 लाख टन हो गया, जबकि लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 3.41 लाख टन से 10% की गिरावट के साथ 3.08 लाख टन रह गया।
गौरतलब है कि जेएसडब्ल्यू स्टील 13 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह की हिस्सा है, जो स्टील, ऊर्जा, इन्फ्रा, सीमेंट आदि कारोबारों में सक्रीय है। 1.8 करोड़ टन वार्षिक क्षमता वाली जेएसडब्ल्यू स्टील देश की प्रमुख एकीकृत इस्पात कंपनी है।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 292.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 294.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 298.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 294.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,235.49 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 427.30 रुपये और निचला स्तर 256.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख