शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनएमडीसी, इन्फोसिस, रेमंड, ऐक्सिस बैंक और टीवीएस मोटर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनएमडीसी, इन्फोसिस, रेमंड, ऐक्सिस बैंक और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

मैजेस्को - अमेरिकी सहायक कंपनी ने नोर्मैन कैरॉल को यूरोपीय कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
एनएमडीसी - निदेशक मंडल ने 5.52 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
इन्फोसिस - श्रीलंका में स्थित एक बैंक ने कंपनी को ब्लॉकचैन-आधारित घरेलू और सीमा-पार व्यापार वित्त नेटवर्क के लिए चुना।
रेमंड - कंपनी ने कलरप्लस रियल्टी के साथ विकास प्रबंधन समझौता समाप्त किया।
सीएमआई - कंपनी ने मॉरीशस से मिला ठेका पूरा किया।
ऐक्सिस बैंक - बोर्ड ने बैंक के गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र निदेशक, राकेश मखीजा की नियुक्ति को मंजूरी दी।
टीवीएस मोटर - कंपनी ने टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज में और 30 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
कजरिया सेरामिक्स - बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशक के रूप में राज कुमार भार्गव और देबी प्रसाद बागची की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी।
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन - कंपनी ने श्री शुभम लॉजिस्टिक्स के शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख