शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) : राकेश मखीजा (Rakesh Makhija) गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त

निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने राकेश मखीजा (Rakesh Makhija) को तीन वर्षों के लिए गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।

वे 18 जुलाई से बैंक में अपना पद संभालेंगे। वे संजीव मिश्रा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल बैंक के गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) चेयरमैन के रूप में 17 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मखीजा की नियुक्ति के लिए आरबीआई (RBI) और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र राकेश मखीजा एसकेएफ इंडिया और टाटा टेक्नोलॉजीज से जुड़े रहे हैं।
इस बीच बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 742.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 747.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 750.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है। सवा 11 बजे के करीब यह 2.05 रुपये या 0.28% की वृद्धि के साथ 744.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,91,365.29 करोड़ रुपये रही।
ऐक्सिस बैंक देश में निजी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। दिसंबर 2018 की समाप्ति पर देश भर में ऐक्सिस बैंक की 3,964 शाखाएँ और 12,705 एटीएम थे। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख