शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने एनबीएफसी इकाई में किया में 30 करोड़ रुपये का निवेश

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अपनी सहायक कंपनी टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज (TVS Credit Services) की इक्विटी पूँजी में अतिरिक्त 30 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। नये निवेश के साथ ही टीवीएस मोटर की टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज में हिस्सेदारी बढ़ कर 10.29% हो गयी है।
टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज दो-तिपहिया वाहनों, पुरानी कारों, ट्रैक्टरों और वाणिज्यिक वाहनों की खरीदारी की फाइनेंसिंग करती है।
इस बीच बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 497.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 498.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 503.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 11 बजे के करीब यह 0.60 रुपये या 0.12% की वृद्धि के साथ 496.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,607.08 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 693.40 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है।
टीवीएस मोटर, टीवीएस समूह की एक सदस्य, आकार एवं कारोबार के मामले में समूह की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी मोटरसाइकिल, स्कूटर, तिपहिया वाहन और वाहनों के कलपुर्जे बनाती है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख