शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने तीन नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 1-1 स्टोर खोला है। इसके साथ ही भारत के 17 राज्यों के 165 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 207 हो गयी है। हिमाचल प्रदेश में कंपनी का यह पहला स्टोर है, जबकि झारखंड में इसके कुल 17 और उत्तर प्रदेश में 83 स्टोर हो गये हैं।
इससे पहले 05 मार्च को वी-मार्ट ने उत्तर प्रदेश में अपने 82वें स्टोर की शुरुआत की थी।
दूसरी तरफ बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 2,791.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 2,840.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,867.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 12 बजे के करीब यह 30.05 रुपये या 1.08% की वृद्धि के साथ 2,821.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,114.92 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,819.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!