शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) खरीद सकती है माइंडट्री (Mindtree) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) में हिस्सेदारी खरीद सकती है।

खबर के मुताबिक लार्सन ऐंड टुब्रो वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) की माइंडट्री में 20% हिस्सेदारी खरीद सकती है। वीजी सिद्धार्थ कॉफी डे (Coffee Day) के संस्थापक हैं।
शेयरों का लेन-देन 950-1,000 रुपये प्रति के भाव पर हो सकती है। सिद्धार्थ माइंडट्री में सबसे बड़े शेयरधारक हैं। कंपनी में अन्य प्रमोटरों की हिस्सेदारी लगभग 13.32% है।
दूसरी ओर बीएसई में माइंडट्री का शेयर 916.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 930.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 936.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.50 रुपये या 0.49% की बढ़ोतरी के साथ 921.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,124.11 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,181.90 रुपये और निचला स्तर 741.00 रुपये रहा है। वहीं इस समय लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 12.10 रुपये या 0.87% की मजबूती के साथ 1,377.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख