शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने किया नये भोजनालय ब्रांड का शुभारंभ

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने नये भोजनालय (Eatery) ब्रांड "हॉन्ग्स किचन" (Hong's Kitchen) का शुभारंभ किया है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स पहले ही डोमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) और डंकिन डोनट्स (Dunkin' Donuts) जैसे दो मशहूर ब्रांडों का संचालन करती है। इसके साथ ही कंपनी ने चीनी व्यंजन क्षेत्र में शुरुआत कर दी है, जो भारतीय बाजार में एक बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है। हॉन्ग्स किचन ने गुरुग्राम के इरोस मॉल में अपना पहला रेस्तराँ खोला है।
31 दिसंबर 2018 तक जुबिलेंट फूडवर्क्स के पास देश के 271 शहरों में 1,200 डोमिनोज पिज्जा रेस्तराँ और 10 शहरों में 32 डंकिन डोनट्स रेस्तराँ का नेटवर्क था।
दूसरी ओर बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,349.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली वृद्धि के साथ 1,351.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,322.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 22.15 रुपये या 1.64% की कमजोरी के साथ 1,327.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,516.25 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख